छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता पर चलाई गोली, आप नेता पर आरोप

Nil dhankar
4 March 2024 3:17 PM IST
भाजपा कार्यकर्ता पर चलाई गोली, आप नेता पर आरोप
x
छग से बड़ी खबर

रायगढ़। खरसिया में भाजपा कार्यकर्ता पर गोली चलाने से इलाके में सनसनी फैल गई है. आप नेता ने भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मारी है. मिली जानकारी के अनुसार, पीछे से गोली चलाई गई है, जो भाजपा कार्यकर्ता के कंधे के नीचे लगी है. आनन-फानन में घायल गोपाल गिरी को खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी के चलते आप नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मार दी. यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी चिड़िया मारने वाली छर्रे वाली बंदूक से गोली चलाई है. हालाकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है कि गोली किस तरह के बंदूक से चलाई गई है.

Next Story