छत्तीसगढ़

कर्मचारियों की कमी: आरटीओ कार्यालय में कामकाज हाल-बेहाल

Nil dhankar
20 Feb 2022 3:23 PM IST
कर्मचारियों की कमी: आरटीओ कार्यालय में कामकाज हाल-बेहाल
x

सांकेतिक तस्वीर 

सूरजपुर। सूरजपुर के परिवहन विभाग में स्वीकृत पदों में केवल 60 प्रतिशत कर्मचारी कार्यरत हैं। इसलिए वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, पासिंग और वाहन संबंधी दस्तावेज के कार्य बाधित हो रहे हैं। इसके चलते आरटीओ कार्यालय में आने वाले वाहन मालिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, जिला अस्तित्व में आने के बाद परिवहन कार्यालय की शुरुआत 2012 में हुई थी। स्थापना के बाद से ही कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या कम है। सुरजपुर के परिवहन विभाग में कुल 9 पद स्वीकृत किए गए हैं। जिसमें से केवल 3 पद भरे गए हैं और शेष पद रिक्त हैं। पूरा RTO कार्यालय मात्र 3 स्टाफ के भरोसे चल रहा है। नए वाहनों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। हर दिन लगभग 100 से 200 नागरिक वाहन पंजीकरण, लाइसेंस नवीनीकरण, नए लाइसेंस और अन्य काम के लिए आते हैं, इसलिए उन्हें इंतजार करना पड़ता है। साथ ही लगातार चक्कर भी लगाने पड़ते हैं। RTO के अधिकारी इसकी जानकारी अपने मुख्य ऑफिस में कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक स्टाफ बढ़ाने को लेकर विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तीन लोगों के भरोसे ही पूरा आर टी ओ कार्यालय चल रहा।


Next Story