
कोरबा। जिले की शराब दुकानों में शॉर्टेज और अवैध अहाता संचालन का मामला सामने आया है। इस मामले में प्लेसमेंट कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज आशा सिंह ने बताया कि जिले की कई सरकारी शराब दुकानों में शॉर्टेज की शिकायतें मिली हैं। इससे आबकारी विभाग को आर्थिक नुकसान हुआ है। कुछ दोषी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है।
प्लेसमेंट कर्मियों के मामले में आबकारी विभाग की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी प्लेसमेंट एजेंसी की है। वहीं, प्लेसमेंट कर्मियों का आरोप है कि उन्हें धमकाकर पैसे जमा करने को मजबूर किया गया। कटघोरा में अंग्रेजी और देसी शराब दुकानों के पास अवैध अहाता और चखना सेंटर चल रहे हैं। आबकारी विभाग ने इसकी पुष्टि की है। जिले में शराब दुकान अहाता का ठेका करोड़ों में दिया गया है, जिससे सरकार को राजस्व मिलता है।
असिस्टेंट कमिश्नर ने अवैध अहातों पर कार्रवाई के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। साथ ही, नए अहातों के संचालन के लिए प्रक्रिया जारी है। कई समूहों ने इसके लिए आवेदन किए हैं।





