छत्तीसगढ़

CG के इस नगर पालिका में दुकानें बंद, बढ़ते अपराध से व्यापारी और लोगों में गुस्सा

Nil dhankar
30 July 2024 1:35 PM IST
CG के इस नगर पालिका में दुकानें बंद, बढ़ते अपराध से व्यापारी और लोगों में गुस्सा
x

तखतपुर takhatpur news. नगर में बढ़ते अपराध और गैंगवार, चाकूबाजी की घटना को लेकर आज समाज विशेष और व्यापारी महासंघ ने नगर बंद कर अपना विरोध जताया है. तखतपुर में हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर, शासकीय कार्यालय, स्कूल और पेट्रोल पंप को छोड़कर सभी दुकानें बंद है. chhattisgarh

chhattisgarh news बता दें कि पिछले दिनों नगर में एक गैंग के लड़कों ने जमकर उत्पात मचाया था. इस मामले में पुलिस ने गैंग के 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तखतपुर थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने कहा, समाज विशेष ने नगर बंद का आह्वान किया है. समाज के लोगों ने गैंग के लड़कों द्वारा उत्पात मचाने की लिखित शिकायत की थी.

शिकायत में बताया गया था कि उनके मोहलल्ले में कुछ असामाजिक तत्व गैंग बनाकर गुंडागर्दी कर रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए गैंग के 11 लोगों पर कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेजा गया है. कुछ आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Story