नशा करने के लिए पैसा नहीं देने पर, दुकानदार दंपति के साथ की मारपीट, थाने में अपराध दर्ज

Demo Pic
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर दुकान में घुसकर दंपति की पिटाई करने की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार कैलाश नगर बीरगांव उरला निवासी दिनेश देवांगन 35 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
27 जून को पीड़ित अपनी पत्नी के साथ दुकान में बैठा था। तभी मोहल्ले का राजू राजपूत 20 वर्ष पिता रमेश राजपूत ने उससे 200 रुपए शराब पीने के लिए मांगा। नहीं देने पर दुकान में घुसकर गाली-गलौच करते उससे मारपीट की।
दुकान से बाहर निकलने पर पीछे से डंडे से मारकर चोट पहुंंचाया और पत्नी के बीच बचाव करने पर उसे भी गाली-गलौच कर डंडे से मारकर चोट पहुंचाया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





