छत्तीसगढ़
उधारी विवाद में दुकानदार से गाली-गलौज और मारपीट, दो आरोपियों पर अपराध दर्ज
Shantanu Roy
30 Aug 2025 10:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। धरसीवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सांकरा में एक दुकानदार के साथ उधारी विवाद को लेकर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी भागीरथी यादव पिता मनीराम यादव (उम्र 22 वर्ष) निवासी बाजार चौक, ग्राम सांकरा थाना धरसीवा, अपनी किराना दुकान पर रोज की तरह बैठा हुआ था। दिनांक 30 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 3:30 बजे मोहल्ले का ही रहने वाला सुमन डहरिया दुकान पर आया और उधारी में सामान मांगने लगा। जब दुकानदार ने उधारी देने से मना किया तो सुमन डहरिया ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उसका भतीजा लल्ला डहरिया भी मौके पर पहुंच गया। दोनों ने मिलकर भागीरथी यादव के साथ मारपीट की।
पीड़ित को आई चोटें
पीड़ित भागीरथी यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि मारपीट के दौरान दोनों आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से हमला किया, जिससे उसके मुंह और नाक में चोटें आईं और खून निकलने लगा। हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी भागीरथी यादव ने अपने परिचितों राम प्रसाद यादव और धनेश्वर यादव को दी। इसके बाद वे तीनों पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा पहुंचे और पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रकरण की शिकायत पर सिलतरा पुलिस सहायता केंद्र में कार्यरत सउनि गिरधर गोपाल द्विवेदी ने मामले को दर्ज कर लिया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों का कृत्य अपराध की श्रेणी में पाया गया। पुलिस ने आरोपियों सुमन डहरिया और लल्ला डहरिया के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना के बाद बाजार चौक सांकरा इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने दुकानदार के साथ हुई घटना को लेकर नाराजगी जताई और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। गांव के कई लोगों का कहना है कि आए दिन छोटे-छोटे विवादों को लेकर गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस को इस पर सख्ती दिखानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





