छत्तीसगढ़

पहली बार बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल में हुई बॉलीवुड वेब सीरीज की शूटिंग, टीजर लॉन्च

Nil dhankar
10 Sept 2022 11:02 AM IST
पहली बार बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल में हुई बॉलीवुड वेब सीरीज की शूटिंग, टीजर लॉन्च
x

रायपुर। बॉलीवुड डायरेक्टर नकुल सहदेव के निर्देशन में बनी बॉलीवुड वेब सीरीज 'आर या पार' का टीजर लॉन्च हो गया है। इस वेब सीरीज के कुछ हिस्से की शूटिंग एशिया का नियाग्रा कहे जाने वाले बस्तर के चित्रकोट वाटरफॉल और पर्यटन नगरी बारसूर में भी हुई। एक्शन, ड्रामा और बेहतरीन डायलॉग से भरपूर करीब 43 सेकंड का यह टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बस्तर में फिल्माए एक्शन सीन की वजह से वेब सीरीज देखने के लिए लोगों में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है।

इस वेब सीरीज में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आशीष विद्यार्थी, परेश रावल के बेटे आदित्य रावल समेत कई कलाकारों ने काम किया है। इन्हीं कलाकारों ने बस्तर के चित्रकोट में एक्शन सीन किया है। दरअसल, इन एक्टर्स के साथ ही मई 2022 में करीब 200 लोगों की टीम मुंबई से बस्तर पहुंची थी। जिन्होंने चित्रकोट में करीब 3 दिन और इसके आस-पास के इलाके में कुछ दिनों तक शूटिंग की थी। टीम को जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने भी भरपूर सहयोग दिया था।

Next Story