
x
एक जिले में महिला तो दूसरे में युवक की लाश.
CG NEWS: छत्तीसगढ़ के दो जिलों में आज सुबह दो लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बिलासपुर के मुरूम खदान में जहां महिला की लाश मिली, तो वहीं कोरबा के नवकोनिया तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।
सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेंडारी की मुरूम खदान के तालाब में एक अज्ञात महिला की लाश तैरती हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
पाली थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर स्थित नवकोनिया तालाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की की सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू की।
शव से दुर्गंध आने के कारण पुलिस ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की मौत करीब दो-तीन दिन पहले हुई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सबसे अहम बात यह है कि घटनास्थल के पास ही एक मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली है। पुलिस को आशंका है कि यह बाइक मृतक की हो सकती है।
पाली पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी संभावित पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है। इसके अलावा मुनादी कराने के साथ जिले के विभिन्न थाना-चौकियों को भी मृतक के संबंध में सूचना दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकेगी और मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने में जांच को दिशा मिलेगी। फिलहाल पुलिस शव की पहचान और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है।
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़छत्तीसगढ़ तालाब में लाशChhattisgarhChhattisgarh Crime NewsDead body in Chhattisgarh pond
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





