छत्तीसगढ़

भ्रष्टाचार का हैरान करने वाला मामला

jantaserishta.com
23 Oct 2025 8:20 PM IST
भ्रष्टाचार का हैरान करने वाला मामला
x
पटवारी मुश्किल में.
सूरजपुर: सूरजपुर जिले के सपकारा गांव से भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ पटवारी आयुष जायसवाल पर एक किसान से रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। पटवारी ने किसान से चौहद्दी और फौती नामांतरण का काम करने के एवज में रुपए की मांग की थी।
पीड़ित किसान रविशंकर का आरोप है कि पटवारी पहले ही उससे 6 हजार 500 रुपए ले चुका था बावजूद इसके उसने अब तक काम पूरा नहीं किया। इसके बाद जब पटवारी ने दोबारा चार हजार रुपए की अतिरिक्त मांग की तो किसान ने सबूत के तौर पर रिश्वत देते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद किसान ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सूरजपुर कलेक्टर से की है और पटवारी को पद से हटाने की मांग की है। वहीं जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कह रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story