छत्तीसगढ़

जनता कांग्रेस को फिर झटका, बीजेपी में शामिल हुए दिग्गज नेता

Nilmani Pal
25 Sept 2022 4:17 PM IST
जनता कांग्रेस को फिर झटका, बीजेपी में शामिल हुए दिग्गज नेता
x

मनेंद्रगढ़। धमरजीत के खिलाफ कार्रवाई के बाद से जेसीसीजे में फूट जारी है। आज एक और नेता ने पार्टी से नाता तोड़ लिया। मनेंद्रगढ़ से विधानसभा के प्रत्याशी रहे लखनलाल श्रीवास्तव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी छोड़ने के बाद लखनलाल श्रीवास्तव फिर से बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी छोड़कर गलती की थी। बीजेपी में वापसी पर लखनलाल श्रीवास्तव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। कहा कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है। फिलहाल पार्टी से मुझे जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे निभाउंगा।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.


Next Story