छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कांग्रेस को झटका, AICC नेशनल कोऑर्डिनेटर ने थामा भाजपा का दामन
jantaserishta.com
2 May 2024 10:34 PM IST

x
छत्तीसगढ़
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। जिसमें पूर्व इंटर प्रदेश अध्यक्ष व एआईसीसी नेशनल कोऑर्डिनेटर के सूरज ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ के सूरज ने भाजपा के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल के सामने भाजपा प्रवेश किया। मंत्री व प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने बीजेपी का गमछा पहनकर परिवार में स्वागत किया और मिठाई खिलाई।
सूरज ने कहा कि मोदी के कार्यशैली से प्रभावित हूं और कांग्रेस अब बूढ़ी हो गई है, जहां कांग्रेस में अब ना नीति है और न रीती जिसकी वजह से कांग्रेस से रुखसत होकर सूरज ने बीजेपी का दामन थामा और बीजेपी के आम सदस्य की तरह देश सेवा के लिए काम करने का संकल्प लिया साथ ही साथ कहा कि प्रदेश की सभी 11 से 11 सीट मोदी जी को समर्पित है जिसके लिए मैं संकल्पित हूं और अपनी पूरी निष्ठा के साथ इस भाजपा परिवार में एक परिवार के छोटे सदस्य की तरह काम करूंगा।
Tagsछत्तीसगढ़ कांग्रेस को झटकाछत्तीसगढ़ कांग्रेसकांग्रेस को झटकानेशनल कोऑर्डिनेटर ने थामा भाजपा का दामननेशनल कोऑर्डिनेटरShock to Chhattisgarh CongressChhattisgarh CongressShock to CongressNational Coordinator joins BJPNational Coordinator
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





