छत्तीसगढ़

शिवसेना नेता लापता, परिजनों ने की सरस्वती नगर थाने में शिकायत

Nil dhankar
26 March 2022 3:00 PM IST
शिवसेना नेता लापता, परिजनों ने की सरस्वती नगर थाने में शिकायत
x
छग

रायपुर। राजधानी रायपुर के शिवसेना इंडस्ट्रियल क्षेत्र के अध्यक्ष राजकुमार सिंह शुक्रवार रात 10 बजे के बाद से लापता हो गए। खबरों के अनुसार राजकुमार सिंह पार्टी के समता कॉलोनी दफ्तर से लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी कार भी गायब है।

जानकारी के अनुसार राजकुमार की बेटे और पत्नी के रात 10 बजे वीडियो काल में बात हुई थी। इसके बाद बेटा लगातार एक घंटे फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। 11 बजे फिर फोन उठा लेकिन बात नहीं हुई। 15 सेकेंड के बाद फोन कट गया। इसके बाद फोन बंद हो गया। घर वाले रात भर राजकुमार की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अंत में स्‍वजनों ने सरस्वती नगर थाने में जाकर सूचना दी है.


Next Story