छत्तीसगढ़

आरक्षक पर हमला करने वाला शिवसेना जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Nil dhankar
28 May 2022 8:37 AM IST
आरक्षक पर हमला करने वाला शिवसेना जिलाध्यक्ष गिरफ्तार
x

भाटापारा। शिव सेना जिला अध्यक्ष संतोष यदु की 10 महीने बाद गिरफ्तारी हुई है. ग्राम केसदा में रामकी इंडस्ट्रीज की जनसुनवाई में शिव सेना जिला अध्यक्ष और उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की व पथराव कर एक आरक्षक सुनील खूंटे को घायल कर दिया गया था. जिसमें विभिन्न धाराओं के साथ अपराध पंजीबद्ध किया गया था.

जिसके चलते 10 महीने बाद फरार आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है. 22 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं. शिवसेना जिला महासचिव का आरोप है कि जिला अध्यक्ष संतोष यदु फरार नहीं हुए थे. शिव सेना के अधिकतर कार्यक्रम में शामिल रहते थे. जिला के बहुत से अधिकारियों से उनकी मुलाकात होती थी. पुलिस के द्वारा गलत तरीके से बयानबाजी की जा रही है.


Next Story