छत्तीसगढ़
शिव मंदिर के शिवलिंग में तोड़फोड़, श्रद्धालुओं में आक्रोश
Shantanu Roy
16 Aug 2025 8:07 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम मंदरौद में शुक्रवार को एक बड़ी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है। गांव के पनखट्टी तालाब पार स्थित शिव मंदिर के शिवलिंग को गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में ग्राम मंदरौद निवासी नोहर पटेल (पिता – बिश्राम पटेल, उम्र 50 वर्ष) ने थाना कुरूद में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। आवेदन के अनुसार, वे राजमिस्त्री का काम करते हैं और गांव के धार्मिक स्थलों से गहराई से जुड़े रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के पनखट्टी तालाब पार एक शिवलिंग स्थापित है, जहां ग्रामीण प्रतिदिन पूजा-अर्चना और जल अर्पित करने जाते हैं।
कैसे हुई तोड़फोड़?
शिकायत में दर्ज विवरण के अनुसार, 14 अगस्त की दोपहर लगभग 3 बजे गांव का ही निवासी बल्ला भारती अपने साइकिल से आया और शिवलिंग को पटककर तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। घटना के समय गांव के मोहन सोनकर और राम आसरा सोनकर मौजूद थे, जिन्होंने आरोपी को शिवलिंग तोड़ते हुए देखा। घटना की जानकारी सबसे पहले हिरामन साहू ने दी। उन्होंने शाम करीब 4 बजे फोन कर नोहर पटेल को बताया कि शिव मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। सूचना मिलते ही नोहर पटेल मौके पर पहुंचे और देखा कि शिवलिंग में दरार पड़ चुकी थी और पास में रखा हुआ मटका भी टूटा हुआ था।
ग्रामीणों में गुस्सा
घटना की जानकारी जैसे ही गांव में फैली, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में गुस्सा फैल गया। नोहर पटेल ने बताया कि उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच, उपसरपंच और पंचगणों को इसकी जानकारी दी। सभी ने घटना को गंभीर मानते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शिवलिंग तोड़ना सीधे तौर पर उनकी धार्मिक आस्था पर चोट है और इस अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
पुलिस में शिकायत दर्ज
नोहर पटेल ने थाना कुरूद पहुंचकर लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रति के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। गांव के श्रद्धालु बताते हैं कि शिवलिंग पर रोज पूजा-पाठ और जल चढ़ाने की परंपरा रही है। ऐसे में इस प्रकार की तोड़फोड़ से न केवल पूजा स्थल का नुकसान हुआ है बल्कि गांव की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। ग्रामीणों ने इसे समाज की आस्था पर सीधा प्रहार बताया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tagsधमतरी शिवलिंग तोड़फोड़ग्राम मंदरौद घटनाकुरूद थाना मामलाबल्ला भारती आरोपीधार्मिक आस्थाश्रद्धालुओं का आक्रोशपनखट्टी तालाब शिव मंदिरशिवलिंग नुकसानपुलिस कार्रवाईछत्तीसगढ़ खबरDhamtari Shivling vandalismvillage Mandraud incidentKurud police station caseBalla Bharti accusedreligious faithdevotees' angerPankhatti pond Shiva templeShivling damagepolice actionChhattisgarh newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





