छत्तीसगढ़
शिवलिंग मिला खुदाई के दौरान, मजदूरों ने की पूजा अर्चना
Nil dhankar
16 March 2023 3:22 PM IST

x
छग
बालोद। बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम मुड़खुसरा में नहर में पुल निर्माण कार्य के लिए खुदाई करने के दौरान श्रमिकों को एक पुरानी शिवलिंग की प्रतिमा मिली। जानकारी मिलते ही शिवलिंग देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं।
विदित हो कि इन दिनों डौंडीलोहारा ब्लॉक के मुड़खुसरा में नहर पर निर्माण का कार्य चल रहा है। पुल का निर्माण करने श्रमिकों द्वारा नहर के अंदर खुदाई का कार्य चल रहा है। खुदाई के दौरान श्रमिकों को शिवलिंग की प्रतिमा दिखाई दी, जहां निर्माण में लगे मजदूरों ने सावधानी पूर्वक शिवलिंग को बाहर निकाला। निर्माण स्थल के पास ही शिवलिंग की प्रतिमा को पूजा अर्चना कर रखा गया है।
Next Story





