छत्तीसगढ़

नहीं रहना चाहती थी साथ, रायगढ़ में पति का खौफनाक कदम

jantaserishta.com
31 Oct 2025 11:42 AM IST
नहीं रहना चाहती थी साथ, रायगढ़ में पति का खौफनाक कदम
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति ने अपनी दूसरी पत्नी को गला दबाकर मार डाला। पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी, वह घर छोड़कर जा रही थी। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने गला दबा दिया, दम घुटने से महिला की मौत हो गई। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
घटना साल 2022 की है। 3 साल बाद कोर्ट ने आरोपी पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी कोलाईबहाल का रहने वाला था। उसने दूसरी शादी की थी। लेकिन विवाद के बाद उसने पत्नी की जान ले ली।
पुलिस के मुताबिक, शंकर चौहान ने थाने में सूचना देते हुए बताया कि 11 अगस्त 2022 की शाम साढ़े 6 बजे गांव में हल्ला हुआ कि इंदिरा आवास मोहल्ला में रहने वाला अभिषेक चौहान (22 साल) अपनी दूसरी पत्नी सोनी सिदार का अपने ही घर में हत्या कर दिया है।
इस सूचना के बाद जब व मौके पर पहुंचा तो देखा कि सोनी सिदार का शव पड़ा हुआ था। सिर के पीछे तरफ से खून निकल रहा था। इस दौरान अभिषेक चौहान से पूछने पर बताया कि सोनी सिदार उसके साथ नहीं रहूंगी कहकर घर से भाग रही थी। जिसके बाद गुस्से में आकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
जिसके बाद आरोपी के भाई शंकर चौहान ने अगले दिन चक्रधर नगर थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पीएम उपरांत डॉक्टरों ने बताया कि मुंह, नाक और छाती में दबाव के कारण दम घुटने से महिला की मौत हुई है।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। यह मामला द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार ठाकुर की अदालत में पहुंचा। जहां दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने इस मामले में आरोपी अभिषेक चौहान को हत्या का दोषी करार दिया गया।
मामले में अभिषेक चौहान को आजीवन कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया है। निर्णय में अर्थदण्ड न पटाने पर 6 महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतने की व्यवस्था दी गई है। इस मामले में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक मोहन सिंह ठाकुर ने पैरवी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story