छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी के लिए नई मुसीबत, सरगुजा में शशि सिंह का भी हो रहा भारी विरोध

Nilmani Pal
28 March 2024 8:27 AM GMT
कांग्रेस पार्टी के लिए नई मुसीबत, सरगुजा में शशि सिंह का भी हो रहा भारी विरोध
x

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ ने कई सीटों पर पैराशूट प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं, जिसके बाद उनका भारी विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, बस्तर से कवासी लखमा, देवेंद्र यादव , जांजगीर से शिवकुमार डहरिया और सरगुजा लोकसभा सीट से शशि सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद कार्यकर्ता स्थानीय लोगों को मौका देने की मांग को लेकर विरोध जता रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव को टिकट देने का भारी विरोध हो रहा है। वहीं, नगर पंचायत बोदरी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनकी मांग है कि पार्टी देवेंद्र यादव की जगह उन्हें चुनावी मैदान में उतारे। वहीं, दूसरी ओर सरगुजा प्रत्याशी शशि सिंह का विरोध भी जमकर हो रहा है।
देखा जाए तो कांग्रेस 11 में से 5 प्रत्याशियों का भारी विरोध हो रहा है। इसी के चलते ही कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के विरोध और पार्टी छोड़कर जाना कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि कांग्रेस को इन पांच सीटों में भाजपा के अलावा अपने ही नेताओं से मुकाबला करना होगा।
Next Story