छत्तीसगढ़

शशि सिंह ने की साढ़े 4 लाख की धोखाधड़ी, थाने पहुंचा कांग्रेस कार्यकर्ता

Nil dhankar
4 May 2024 8:32 AM IST
शशि सिंह ने की साढ़े 4 लाख की धोखाधड़ी, थाने पहुंचा कांग्रेस कार्यकर्ता
x
छग

सरगुजा। सरगुजा में कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह के खिलाफ एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने उधार में रकम लेकर वापस नहीं करने पर सूरजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस शिकायत को हस्तक्षेप करने योग्य नहीं माना है।

सूरजपुर के शिवपुर रहवासी जयशंकर प्रसाद गुप्ता ने थाने में शिकायत कर आरोप लगाया है कि तीन साल पहले उन्होंने शशि सिंह को साढ़े चार लाख रुपए दिए थे। उन्होंने बताया कि यह राशि चेक से दी गई थी। पन्द्रह दिन में रकम वापस करने का वादा किया गया था लेकिन पैसा वापस नहीं किया।कई बार तकादा किया गया है। लेकिन शशि सिंह ने राशि नहीं लौटाई है। उन्होंने शशि सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।इस पूरे मामले को देखने के बाद पुलिस ने प्रकरण को हस्तक्षेप करने योग्य नहीं पाया है, और शिकायतकर्ता को अदालत में जाने की सलाह दी है।

Next Story