छत्तीसगढ़

सनातन शक्ति संघ के शरद प्रदेश अध्यक्ष और अभिनव जिला अध्यक्ष नियुक्त

Nil dhankar
8 April 2025 11:00 AM IST
सनातन शक्ति संघ के शरद प्रदेश अध्यक्ष और अभिनव जिला अध्यक्ष नियुक्त
x

रायपुर। सनातन शक्ति संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सुभाष द्वारा इंजीनियर शरद शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष , श्रीमती अनिता कुमार को महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष , सत्येंद्र प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभिनव भागवत को रायपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

इन्होंने संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों को सच्चे मन से संपूर्ण का संकल्प लिया । इसमें गौ रक्षा, वृक्षारोपण, जरूरतमंदों की मदद, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, लैङ्क्षगग भेदभाव की रोकथाम, अंधविश्वास पर विराम, महिला शसक्तिकरण, योग कक्षाएं से समृद्ध भारत, राष्ट्र विपदा में हर संभव सहायता, सामाजिक कुरीतियों का खात्मा, हिंदु समाज की गरीब लड़कियों की शादी, भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता, सनातन बोर्ड गठन की मांग आदि शामिल है।

शरद शर्मा ने कहा कि युवाओं के जुडऩे से संगठन को जहां मजबूती मिलेगी वहीं दूसरी ओर भारत भी शसक्त होगा। प्रदेशों में इसका विस्तार किया जा रहा है । इसका राष्ट्रीय कार्यालय गाजियाबाद में स्थित है।

Next Story