छत्तीसगढ़

शांति कक्ष का हुआ शुभारंभ, दंपति विवाद का होगा निपटारा

Janta Se Rishta Admin
11 Sep 2022 9:12 AM GMT
शांति कक्ष का हुआ शुभारंभ, दंपति विवाद का होगा निपटारा
x

कवर्धा। अब पति-पत्नी के झगड़े थाने के शांति कक्ष में सुलझेंगे। इतना ही नहीं पुलिस शिकायत लेकर आने पर पहले तो दोनों पक्षों को मेडिटेशन कराएगी, जिससे उनका मन शांत हो। फिर दोनों की दलील सुनी जाएगी। मकसद है इससे परिणाम अच्छे आएंगे। ऐसी पहल छत्तीसगढ़ में पहली बार की गई है। प्रदेश के कवर्धा में इस शांति कक्ष का शुभारंभ किया गया है।

दरअसल, पुराना पुलिस लाइन में स्थित महिला सेल में एक कमरे को शांति कक्ष बना दिया गया है। इसका शुभारंभ जिले के एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने किया है। इस कक्ष को शुरू करने के पीछे मकसद है यहां शांति से पति-पत्नी के झगड़े को सुलझाया जा सके। अगर संभव हो तो दोनों के बीच से विवाद को खत्म किया जा सके। यही वजह है कि कक्ष में नीचे बैठने की व्यवस्था की गई है। कमरे में कपूर जलाया जाएगा। मन को शांत करने, ध्यान करने धीमी आवाज में योग करने वाले गीत बजेंगे।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta