छत्तीसगढ़
रायपुर में लाखों की चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 5 लाख बरामद
Shantanu Roy
9 Dec 2025 5:56 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर पुलिस ने दिनांक 09.12.2025 को नकबजनी के प्रकरण में आरोपी अनिल कश्यप (उम्र 19 वर्ष, पिता पुरुषोत्तम कश्यप, ग्राम अरेठीकला, थाना हसौद, जिला शक्ति) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने प्रार्थी विजय कुमार सारथी के किराये के मकान से नगदी रकम 5,00,000 रुपये चोरी की थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो माह पूर्व अपने पैतृक मकान को 38 लाख रुपये में बेचा था और उसमें से 5 लाख रुपये ग्राम उरकुरा में मकान खरीदने के लिए दिनांक 05.12.2025 को किराये के मकान हर्षित विहार उरकुरा में टिना की पेटी में रखे थे।
दिनांक 08.12.2025 को जब प्रार्थी ने टिना की पेटी देखी तो रकम गायब थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1229/2025 धारा 331 (4), 305 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। लगातार पूछताछ और निगरानी के बाद टीम ने संदेही अनिल कश्यप को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की और पुलिस ने उसके कब्जे से 5,00,000 रुपये बरामद किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना खमतराई की संयुक्त कार्यवाही प्रशंसनीय रही।
Next Story





