छत्तीसगढ़
शंकरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो से अधिक गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
15 Feb 2026 7:38 PM IST

x
छग
Balrampur. बलरामपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शंकरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 204 ग्राम गांजा जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि उसके साथ पकड़े गए एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 20(ख)(ii)(आ) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति नीले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 V 3982 में सवार होकर गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से भागवतपुर मोड़ की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस टीम के साथ ग्राम भागवतपुर मोड़ स्थित नर्सरी आम बगीचा के पास घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान कुछ समय बाद बताए गए हुलिए के अनुसार मोटरसाइकिल में सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपना नाम छवि उर्फ मोनु साहू (उम्र 27 वर्ष), निवासी इंद्रानगर, जमनीपाली, थाना दर्री, जिला कोरबा बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखे काले बैग की जांच की गई, जिसमें खाकी टेप से लिपटे चार पैकेट बरामद हुए। जब्त सामग्री की तौल करने पर कुल 4 किलो 204 ग्राम गांजा पाया गया। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी विधिवत जब्त कर लिया गया।
कार्रवाई के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, साथ में पकड़े गए विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इस सफलता को पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम माना जा रहा है।
Tagsबलरामपुरशंकरगढ़ पुलिसगांजा जब्तीएनडीपीएस एक्टछवि उर्फ मोनु साहूभागवतपुर मोड़मादक पदार्थ कार्रवाईपुलिस अभियानBalrampurShankargarh PoliceGanja seizureNDPS ActChhabi alias Monu SahuBhagwatpur Moddrug actionpolice operationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





