छत्तीसगढ़

शर्मनाकः छत्तीसगढ़ में बकरी के साथ दुष्कर्म, थाने पहुंचा मामला

jantaserishta.com
10 April 2024 12:24 PM IST
शर्मनाकः छत्तीसगढ़ में बकरी के साथ दुष्कर्म, थाने पहुंचा मामला
x
देखें वीडियो.
सूरजपुर: सूरजपुर में मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक के द्वारा बकरी के साथ दुष्कर्म कर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दरअसल यह पूरा मामला सूरजपुर के विश्रामपुर इलाके का है, जहां जाहिद कुरैशी की मटन की दुकान है। जाहिद अपने दुकान में चार बकरियों को बांध कर रखा था। इसी दौरान आरोपी मुन्ना पर उसके दुकान में जाकर पहले चोरी की फिर बकरी के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद गला मरोड़ कर बकरी की हत्या कर दी।
पीड़ित के द्वारा इसकी शिकायत विश्रामपुर थाने में दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो सीसीटीवी कैमरे में आरोपी मुन्ना पर जाहिद के दुकान में जाते हुए दिखा, जिसके आधार पर पुलिस ने मुन्ना से पूछताछ की तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पूरी घटना बताया। वहीं बकरी के पोस्टमार्टम में भी उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की पुष्टि की गई है, जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 377, 457, 380 और 429 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story