छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना! प्रशिक्षण केंद्र में 1 नाबालिग लड़की का रेप, कई से छेड़छाड़

jantaserishta.com
25 Sept 2021 8:36 AM IST
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना! प्रशिक्षण  केंद्र में 1 नाबालिग लड़की का रेप, कई से छेड़छाड़
x

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार द्वारा वित्त पोषित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में रह रही 17 वर्षीय एक लड़की के साथ केंद्र के संरक्षक द्वारा दुष्कर्म करने और पांच अन्य सहवासियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक प्रशिक्षण केन्द्र के एक चौकीदार के भी इसमें शामिल होने की बात सामने आ रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जशपुर के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि यह घटना 22 सितंबर को 'दिव्यांगों' के आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में हुई और बृहस्पतिवार की रात इस संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई।
अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलने पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को महिला कर्मियों की एक टीम के साथ जांच के लिए केंद्र भेजा गया था, जिसके दौरान यह पता चला कि एक नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया गया था और 14 से 16 वर्ष की उम्र की पांच अन्य लड़कियों से छेड़छाड़ की गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story