छत्तीसगढ़

ओपी जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलाधिपति बनी शालू जिंदल

Rounak Dey
18 Aug 2021 11:19 AM IST
ओपी जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलाधिपति बनी शालू जिंदल
x

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने शालू जिंदल को ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ का कुलाधिपति नियुक्ति का अनुमोदन किया। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 की धारा 16 (1) के तहत की गई है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक-2021 में हस्ताक्षर किए।इसके तहत् छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 क्र. 13 सन् 2005)..की धारा 9 की उप-धारा (1) के अंतर्गत निर्मित अनुसूची में संशोधन किया जाएगा, जिसके अनुसार निजी विश्वविद्यालय भारती विश्वविद्यालय की स्थापना होगी, जिसका मुख्यालय ग्राम-चंद्रखुरी, जिला-दुर्ग तथा क्षेत्राधिकार छत्तीसगढ़ होगा।


Next Story