छत्तीसगढ़

ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह पर शकुंतला फाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Shantanu Roy
29 Oct 2026 8:50 PM IST
ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह पर शकुंतला फाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
x
छग
Raipur. रायपुर। ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ और संत गोविंदराम शडाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, देवेंद्र नगर, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परामर्श का लाभ लिया। फाउंडेशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला शिक्षकों और छात्राओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान आर्टिमिस शांति अस्पताल की कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सुशीला येशाला ने ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों, स्वयं जांच की विधि, बचाव और समय पर उपचार के महत्व पर जानकारी दी। जागरूकता सत्र में समय पर पहचान के महत्व पर जोर दिया गया।


महिलाओं को स्तन स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता टॉक शो के साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। ए.एस.जी. नेत्र अस्पताल, शंकर नगर की विशेषज्ञ टीम ने निःशुल्क नेत्र जांच की, जबकि सिग्निया डेंटल स्टूडियो, रायपुर की डॉ. तान्या गावा पाण्डेय ने निःशुल्क दंत जांच की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य उषा किरण अग्रवाल, एनएसएस प्रभारी मनीषा गर्ग, शकुंतला फाउंडेशन के संरक्षक डॉ. एन.के. अग्रवाल, अध्यक्ष स्मिता सिंह, विशाल मिश्रा और डॉ. निकिता जसवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्मिता सिंह ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर पहचान महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने बताया कि शकुंतला फाउंडेशन भविष्य में भी महिला स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता एवं जनहित से जुड़े कार्यक्रम जारी रखेगा।
Next Story