छत्तीसगढ़

कोरोना के नए स्ट्रेन का साया अब प्रदेश में छाया, इस संभाग में अलर्ट जारी, जगह-जगह चेकिंग

Admin2
6 May 2021 5:54 AM GMT
कोरोना के नए स्ट्रेन का साया अब प्रदेश में छाया, इस संभाग में अलर्ट जारी, जगह-जगह चेकिंग
x
बड़ी खबर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बीजापुर। कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर बस्तर संभाग में अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र सीमा पर नाकाबंदी कर जांच किया जा रहा है।

सीमा पर ही कोरोना जांच अनिवार्य किया है। बीजापुर लौटने वाले मजदूर हो या पलायन करने वाले लोगों का अनिवार्य रूप से कोरोना जांच किया जा रहा है। वहीं जांच के बाद मजदूरों को क्वारंटाइन किया जा रहा है।
बता दें ​कि आंधप्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन का पता चला है, जो बेहद ही खतरनाक बताया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार 3 से 4 दिन में ही मरीज को गंभीर कर देता है। जानलेवा वायरस को देखते हुए, बस्तर संभाग के सभी जिलों के सीमाओं पर सख्ती बरती जा रही है। वहीं पलायन कर लौटने वाले मजदूरों का कोरोना जांच के बाद क्वारंटाइन किया जा रहा है।
Next Story