
x
छत्तीसगढ़
बिलासपुर: सकरी पुलिस ने सैक्स रैकेट से जुड़ी कुछ युवतियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला दलाल भी शामिल है। वहीं, एक दलाल की पुलिस की टीम तलाश कर रही है। हालांकि अधिकारियों ने इस संबंध में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
सकरी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के एक मकान से सैक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इसकी जानकारी अधिकारियों को देकर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस को कुछ युवतियां मिली है। पुलिस की टीम ने युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें पता चला कि दो महिला दलालों के माध्यम से पूरे रैकेट को संचालित किया जा रहा है। इसमें शामिल युवतियां अलग-अलग जगहों पर रहती है। पुलिस ने युवतियों समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक महिला दलाल भी शामिल है। सभी युवतियों से अलग-अलग पूछताछ चल रहा है। इनसे मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस की टीम कुछ और लोगों को भी हिरासत में ले सकती है।
बताया जाता है कि एक महिला दलाल की गतिविधियां पहले भी संदिग्ध रही है। साल भर पहले पुलिस ने महिला को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद छोड़ दिया था। अब पुलिस को महिला के साथ जुड़ी युवतियां भी मिली हैं। युवतियों के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला को भी हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस के अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। देर रात तक पुलिस के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़सकरी पुलिससकरीसकरी पुलिस सीजी न्यूज़मकान में सेक्स रैकेट संचालितसेक्स रैकेटCG NewsChhattisgarhChhattisgarh NewsSakri PoliceSakriSakri Police CG Newssex racket operated in housesex racket
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





