छत्तीसगढ़

SEX Racket: सबसे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने मारी रेड़

Shantanu Roy
20 Jun 2024 4:31 PM GMT
SEX Racket: सबसे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने मारी रेड़
x

प्रतीकात्मक तस्वीर

छग
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पुलिस ने सैक्स रैकेट Sex Racket चलाने वाली 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं शहर के सार्वजनिक जगहों पर ग्राहक तलाशती थीं। जिससे परेशान होकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, वीआईपी इलाके छत्तीसगढ़ भवन और कोन्हेर गार्डन के पास महिलाओं और युवतियों का गैंग है, जो सैक्स रैकेट चलाती है। महिलाएं यहां बैठकर सुबह से लेकर शाम तक ग्राहक तलाशती रहती हैं। उनकी इस हरकतों से मोहल्ले की महिलाएं और युवतियां परेशान होती हैं। आसपास का माहौल खराब हो रहा है। आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी शिकायत महिलाओं ने एसपी रजनेश सिंह से शिकायत की थी।

जिसके बाद उन्होंने एक्शन लेते हुए एडिशनल एसपी गरिमा द्विवेदी को टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएसपी अनीता प्रभा मिंज के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। इस दौरान तीन महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की गई। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वो देह व्यापार में लिप्त हैं। इस पर पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। साथ ही उन्हें इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत भी दी। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, गार्डन और सार्वजनिक जगहों पर देह व्यापार में लिप्त महिलाओं के सक्रिय होने की शिकायत मिली थी। इस पर संवेदनशील जगहों पर नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रक्षा टीम को भी निर्देशित किया गया है। अब रक्षा टीम शिकायत मिलते ही संबंधित जगहों पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

बिहार में भी पकड़ाया था देहव्यापार का गोरखधंधा
त्रिवेणीगंज शहर के निजी लॉजनुमा मकान में चल रहे सेक्स रैकेट Sex Racket का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। इसके चलते पुलिस ने रेड डालकर तीन ग्राहक और एक संचालक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही छह युवती और दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 स्थित एक लॉज में काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा फल फूल रहा है। गुप्त जानकारी के आधार पर ही एसडीपीओ के नेतृत्व में प्रशिक्षु डीएसपी नीतू सिंह, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सहित पूरे पुलिस बल नें मंगलवार की शाम लॉज में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए इन सभी 12 लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ाए युवतियों में लोकल से लेकर अन्य जिलों की युवतियां भी शामिल हैं।


कमरों से कंडोम बरामद

लॉज के कमरों से दूसरे तरह के आपत्तिजनक सामान भी बरामद हैं। इसके अलावा 11 हजार 460 रुपए नकद और एक बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस सभी पकड़े गए लोगों जिसमें लॉज चलाने वाला, ग्राहक, युवती और महिलाओं से पूछताछ कर रही है। रेड के दौरान लॉज के आसपास के लोग भारी मात्रा में जुट गए थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का सरगना प्रकाश कुमार है। ये त्रिवेणीगंज का उपप्रमुख रह चुका है। खुद को एक राजनीतिक दल का बड़ा ओहदेदार बताता है। इसी कारण शायद अब तक उसे संरक्षण मिलता रहा था, जिस कारण पकड़ा नहीं गया था।
बिहार के सुपौल जिले से आ रही है जहां सेक्स रैकेट के धंधे का खुलासा पुलिस ने किया है। मौके से 5 नाबालिग लड़की और 3 महिलाओं को पकड़ा गया है। त्रिवेणीगंज के पूर्व उप प्रमुख देह व्यापार का धंधा चलाता था उसे भी पुलिस ने दबोचा है साथ में 3 ग्राहकों को भी दबोचा गया है। मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। सुपौल के त्रिवेणीगंज बाजार में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने एक लॉज से 5 नाबालिग लड़की और 3 महिला को पकड़ा है साथ ही इसके संचालक त्रिवेणीगंज के पूर्व उप प्रमुख प्रकाश यादव समेत 3 ग्राहकों को भी दबोचा है। पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई त्रिवेणीगंज बाजार के पॉस इलाके नगर परिषद वार्ड नंबर 21 में आरोपी संचालक पूर्व उप प्रमुख प्रकाश यादव के घर पर किया है। आरोपी संचालक अपने घर को लॉज बना रखा था। घर से ही सेक्स रैकेट चलाता था।
Next Story