छत्तीसगढ़

लाइवलीहुड कॉलेज में 19 भुंजिया युवतियों को वितरित की सिलाई मशीन

Shantanu Roy
12 Aug 2026 10:30 PM IST
लाइवलीहुड कॉलेज में 19 भुंजिया युवतियों को वितरित की सिलाई मशीन
x
छग
Gariaband. गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन वितरित की गई। मशीन वितरण के माध्यम से युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद की अध्यक्ष रेवती शत्रुघन नेताम उपस्थित रहीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़
भुंजिया समाज के प्रदेश
अध्यक्ष ग्वाल सिंह सोरी, जिला अध्यक्ष देवलाल मरकाम, संतोष कुमार मरकाम, भुंजिया विकास अभिकरण गरियाबंद के सदस्य रामाधीन मरकाम, दुखराम मांझी, समाज प्रमुख दशरथ राम नेताम एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन प्रदान कर उन्हें प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार एवं आजीविका से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सिलाई कार्य के माध्यम से आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
Next Story