छत्तीसगढ़

कड़ाके की ठंड का डबल अटैक! अंबिकापुर 5 डिग्री पर कांपा

jantaserishta.com
23 Dec 2025 8:38 AM IST
कड़ाके की ठंड का डबल अटैक! अंबिकापुर 5 डिग्री पर कांपा
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में पिछले तीन दिन से सुबह के वक्त कोहरे की वजह से जीरो विजबलिटी है. वहां बीते दस दिनों से रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. फिलहाल पूरा राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहेगा.
प्रदेश के मंगलवार को कई इलाकों में मौसम विभाग ने घने कोहरे छाए रहने की संभावना जताई है. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक दो पॉकेट में घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं.
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकोर्ड किया गया है. इसके अलावा दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीत लहर चली.
राजधानी रायपुर में आज यानी 23 दिसंबर को धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story