छत्तीसगढ़

कड़ाके की ठंड शुरू, छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

Nilmani Pal
10 Dec 2024 8:20 AM IST
कड़ाके की ठंड शुरू, छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल
x

रायपुर। अब एक बार फिर ठंड का सितम शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में अचानक कड़ाके की ठंड पडने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में हिल स्टेशनों जैसा घना कोहरा छाया हुआ है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। सबसे कम अंबिकापुर में 12.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ। पेंड्रा रोड में 15.4 डिग्री तापमान पहुंच गया है। दुर्ग में 16.6, राजनांदगांव में 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जगदलपुर में 18.5, बिलासपुर में 20.2 डिग्री पारा पहुंच चुका है।

Next Story