छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट में युवक के बैग में मिली कई बाँसुरियाँ, तस्करी के शक में हुई जांच

Nil dhankar
2 Jun 2025 12:10 PM IST
रायपुर एयरपोर्ट में युवक के बैग में मिली कई बाँसुरियाँ, तस्करी के शक में  हुई जांच
x

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट में एक युवा यात्री की बैग में कई बाँसुरियाँ मिली, इस दौरान अधिकारी हरकत में आ गए, तस्करी के शक में जांच की गई, तब पता चला वो कलाकार है। बीजेपी नेता उज्जवल दीपक ने शेयर करते X पोस्ट में लिखा, रायपुर एयरपोर्ट पर उस वक्त एक दिलचस्प मोड़ आ गया जब सुरक्षा जांच के दौरान एक युवक के बैग में कई बाँसुरियाँ निकलीं। इतनी बड़ी संख्या में बाँसुरी देखकर सुरक्षा अधिकारियों को तस्करी का शक हुआ।

एहतियातन उन्होंने युवक से कहा- "अगर वाकई कलाकार हो, तो कुछ सुना कर दिखाओ।" युवक मुस्कराया और वहीं खड़े-खड़े बाँसुरी की मधुर तान छेड़ दी। जैसे ही सुर बिखरे, माहौल शांत हो गया... हर कोई उस संगीत में खो गया। बाँसुरी की आवाज़ ने साबित कर दिया ये कोई तस्कर नहीं, एक सच्चा कलाकार है।


Next Story
null