राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के सात उत्कृष्ट पुलिस जवान शौर्य पदक से होंगे सम्मानित: गृह मंत्री ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आगामी एक नवम्बर को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के सात पुलिस जवानों को शौर्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी पुलिस जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था और जनसेवा के लिए पुरस्कार मिलना गौरव की बात है। इससे प्रेरणा भी मिलती है।
छत्तीसगढ़ पुलिस शौर्य पदक 2020 के लिए चयनित पुलिस जवानों में निरीक्षक मोहसिन खान जशपुर, उपनिरीक्षक जितेंद्र एसैया सुकमा, सहायक उपनिरीक्षक रामलाल कश्यप दंतेवाड़ा, प्रधान आरक्षक कुटुमथ राव दंतेवाड़ा, आरक्षक देवा आनंबम बीजापुर एवं आरक्षक गोपी इस्ताम दंतेवाड़ा शामिल है। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री निवास में आयोजित राज्योत्सव के कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





