छत्तीसगढ़
सेवा सेतु बना सहारा, राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
Shantanu Roy
30 July 2026 9:21 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। विशेष रूप से उनकी दिव्यांग पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन भी बंद हो गई थी, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए राम साय ने सेवा सेतु के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। सेवा सेतु की टीम ने तत्परता से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद उनका आधार कार्ड दोबारा सक्रिय कर दिया गया।
आधार कार्ड पुनः चालू होने के बाद अब राम साय फिर से दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित शासन की अन्य पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लंबे समय से चली आ रही उनकी परेशानी दूर होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए सेवा सेतु की पूरी टीम का आभार जताया। राम साय ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की जनहितकारी पहल के कारण आम लोगों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निराकरण हो रहा है। सेवा सेतु ऐसे ही जरूरतमंद नागरिकों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





