छत्तीसगढ़
सेवा संकल्प अभियान: पक्के घर ने गीतांजलि के परिवार को दी सुरक्षित और सुकूनभरी जिंदगी
Shantanu Roy
24 Sept 2026 4:00 PM IST

x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। नगर पंचायत सिमगा की गीतांजलि सेठी के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) सिर्फ एक पक्का मकान मिलने की योजना नहीं, बल्कि जीवन में बदलाव की महत्वपूर्ण कड़ी है। गीतांजलि बताती हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में गुजर-बसर करने को मजबूर था। हर मौसम में कच्चे घर की बार-बार मरम्मत करानी पड़ती थी, जिससे मेहनत की कमाई का बड़ा हिस्सा इसी में खर्च हो जाता था और समय का नुकसान अलग से होता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत होने के बाद उनके सपनों को नई उड़ान मिली। अब वे पिछले दो वर्षों से अपने पक्के घर में सुरक्षित और चैन से रह रही हैं। इस पक्के घर ने न सिर्फ उन्हें हर मौसम की परेशानियों से राहत दिलाई है, बल्कि बार-बार होने वाले मरम्मत के बेवजह खर्च से बचाकर आर्थिक रूप से भी बड़ी राहत दी है। अपने जीवन में आए इस बड़े बदलाव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गीतांजलि सेठी ने राज्य शासन और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार जताया है।
Next Story





