छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त होने पर भृत्य भोला सिंह यादव को दी गई भावभीनी विदाई

Nilmani Pal
31 Jan 2026 6:00 PM IST
सेवानिवृत्त होने पर भृत्य भोला सिंह यादव को दी गई भावभीनी विदाई
x

दुर्ग। जिला जनसंपर्क कार्यालय दुर्ग में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ देने वाले भृत्य भोला सिंह यादव आज अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जनसंपर्क परिवार द्वारा एक आत्मीय विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यादव वर्ष 1992 से मध्य प्रदेश राज्य परिवहन निगम शासकीय सेवा में नियुक्त हुए थे। वर्ष 2002 में छ.ग. में राज्य परिवहन बंद किये जाने के बाद वे जनसंपर्क विभाग में सेवाएं दे रहे थे।

इसी कड़ी में जिला जनसंपर्क कार्यालय, दुर्ग में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 31 जनवरी को सेवा निवृत्त हुए। विदाई समारोह में यादव अपनी धर्मपत्नी के साथ सम्मिलित हुए। इस भावपूर्ण अवसर पर संयुक्त संचालक एम.एस. सोरी एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ ने उनके सेवाकाल के संस्मरण साझा किए।

उनके समर्पित कार्यकाल की सराहना करते हुए उपस्थित जनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

Next Story
null