छत्तीसगढ़

शरीर में गंभीर चोट, नहर में मिली लाश

Nil dhankar
13 Oct 2024 7:16 AM IST
शरीर में गंभीर चोट, नहर में मिली लाश
x
छग

बिलासपुर। मल्हार क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा-मटिया के बीच नहर किनारे युवक की लाश मिली है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। युवक के हाथ पर बने फूल से उसकी पहचान की गई। पुलिस ने युवक के दोस्तों और परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी है।

मल्हार चौकी-क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा और मटिया के बीच नहर किनारे युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। युवक के सीने और शरीर पर चोट के निशान थे। इसके साथ ही उसे जलाने की भी कोशिश की गई थी। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर गांव वालों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। युवक के हाथ पर बने फूल के निशान से उसकी पहचान ग्राम करियाताल नेवारी निवासी युवराज सिंह उर्फ बंटी(20) के रूप में की गई।

इधर युवक के शव मिलने की सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि युवक शुक्रवार की रात अपनी दुकान बंद करने के बाद घर गया। इसके कुछ देर बाद वह मोबाइल और बाइक को घर पर ही छोड़कर निकल गया गया था। युवक के घर नहीं लौटने पर स्वजन चिंतित थे। सुबह से ही स्वजन गांव में उसके संबंध में जानकारी जुटा रहे थे। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या किसी और जगह की गई है। उसकी लाश ठिकाने लगाने सुनसान जगह पर लाया गया। हत्यारे शव नहर किनारे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने युवक के जान-पहचान वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा उसके मोबाइल की भी जांच की जा रही है। गांव के लोगों से पूछताछ कर शुक्रवार की रात वह किसके साथ था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Story