छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप, कांग्रेस विधायकों ने सुनाई खरी-खोटी

Nil dhankar
6 Oct 2021 9:31 PM IST
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप, कांग्रेस विधायकों ने सुनाई खरी-खोटी
x

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम पर ट्रांसफर में लेनदेन का आरोप लगा है. कांग्रेस विधायकों ने ही अपने स्कूल शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. विधायकों ने मंत्री को खरी-खोटी सुनाई है. ट्रांसफर में गोरखधंधा करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बृहस्पत सिंह के नेतृत्व में मंत्री प्रेम साय टेकाम से मिलने विधायक पहुंचे थे. संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, यूडी मिंज, इंद्रशाह मंडावी और विनय जायसवाल मौजूद थे.

संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आरोप लगाया है कि स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ट्रांसफर में बड़ा खेल कर रहे हैं. मंत्री अपनी मनमानी कर रहे हैं. 35 से अधिक विधायक मंत्री के खिलाफ है. मुख्यमंत्री से मंत्री टेकाम को हटाने की मांग करेंगे.

Next Story