छत्तीसगढ़
जेठ और जेठानी पर लगा गंभीर आरोप, महिला ने पुलिस को बताई आपबीती
Nil dhankar
8 May 2022 10:55 AM IST

x
बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र के ढेका दोमुहानी में रहने वाली अंजनी मोहले गृहणी हैं। शुक्रवार की रात वे अपने घर में थीं। रात 11 बजे उनका जेठ सुभाष, जेठानी पूर्णिमा और उनका बेटा जमीन बंटवारे को लेकर विवाद करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इस पर जेठ, जेठानी और उनके बेटे ने मिलकर महिला की पिटाई शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान जेठानी के बेटे ने महिला की नाक में डंडा मार दिया। इससे उनकी नाक से खून निकलने लगा। मारपीट के बीच अंजनी के पति आनंद ने बीच-बचाव की। इस पर तीनों ने मिलकर उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट से घायल महिला ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story





