छत्तीसगढ़
महिला कलेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, कलेक्ट्रेट में वकीलों ने किया प्रदर्शन
Nil dhankar
17 Dec 2021 8:44 PM IST

x
कोरबा। कलेक्टर रानू साहू के ख़िलाफ कलेक्ट्रेट परिसर पर अधिवक्ता संघ धरने पर बैठ गए हैं. कलेक्टर रानू साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. कलेक्ट्रेट कोर्ट में बालको संबंधित मामले को लेकर पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन राठौर ने कलेक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
वकीलों के प्रदर्शन की खबर जैसे ही एडीएम और एसडीएम को लगी, वे तत्काल मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने अधिवक्ताओं से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की, लेकिन अधिवक्ता संघ अपनी मांगों पर डटा हुआ है. अधिवक्ता संघ औऱ वकीलों ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. अधिवक्ताओं ने कहा कि कलेक्टर ने कोर्ट में अपमान किया है, जिससे वे आहात हैं. अब जब तक कलेक्टर माफी नहीं मांगेगी, वे प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे.
Next Story





