छत्तीसगढ़
सीरियल किलर फरार: कोर्ट से पुलिस की आंखों में धूल झोंक भागा खूंखार कैदी
Deepa Sahu
21 Oct 2021 11:20 PM IST

x
सीरियल किलर फरार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों लॉ एंड ऑर्डर को लेकर मीटिंग का दौर जारी है. सीएम भूपेश बघेल ने आज कलेक्टर्स की मीटिंग ली औऱ कानून व्यवस्था को लेकर कई बातें भी कही है. कल आईजी, एसपी कॉन्फ्रेंस की भी मीटिंग होगी. इसके पहले रायपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. कोर्ट से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कैदी फरार हो गया है. पुलिस हाथ में हाथ धरे बैठी है. कैदी सीरियल किलर बताया जा रहा है, जिसे रायपुर जिला कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा. इधर जज साहब पेशी को लेकर इंतजार करते रह गए.
Next Story





