छत्तीसगढ़
धमतरी में चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
30 Oct 2025 9:47 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरेझर चौकी के कचना गांव में 24 अक्टूबर की शाम हुई चाकूबाजी की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले में पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। मामले की शुरुआत तब हुई जब प्रार्थी गोविंद साहू (32 वर्ष), निवासी ग्राम कचना, अपने होटल दुकान में बैठा था। इस दौरान गांव के ही तीन युवक- टकेश्वर उर्फ टक्कू ध्रुव (20 वर्ष), राजाराम चतुर्वेदी उर्फ राजा (26 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक — वहां पहुंचे। तीनों ने पहुंचते ही गोविंद साहू को उसकी बहन को लेकर अश्लील गालियां दीं और हाथ-थप्पड़ से मारपीट करने लगे।
गोविंद साहू ने जब विरोध किया तो राजाराम और नाबालिग आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन टकेश्वर ने अपने पास रखे लोहे के धारदार चाकू से गोविंद के दोनों कुल्हों पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिरेझर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और अपराध क्रमांक 288/25 धारा 296(ख), 115(2), 351(2), 118(1), 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। एएसपी और थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर की जानकारी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और फिर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया और उनके बयान के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है-
1️⃣ टकेश्वर उर्फ टक्कू ध्रुव, पिता गणेशु ध्रुव, उम्र 20 वर्ष
2️⃣ राजाराम चतुर्वेदी उर्फ राजा, पिता पुरानिक राम चतुर्वेदी, उम्र 26 वर्ष
दोनों निवासी ग्राम कचना, चौकी बिरेझर, थाना कुरूद, जिला धमतरी।
पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी नाबालिग है, जिसके खिलाफ प्रकरण को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पृथक रूप से प्रस्तुत किया गया है। वहीं दोनों बालिग आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। धमतरी पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने ग्रामीणों में भरोसा बढ़ाया है। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी और हर संभव साक्ष्य जुटाने के बाद गिरफ्तारी की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में यह भी पाया गया कि आरोपियों का गांव में पहले से विवादित व्यवहार रहा है। उनका छोटे-मोटे झगड़ों में शामिल होना आम बात थी। पुलिस ने कहा कि अब इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से नियंत्रण किया जाएगा ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। धमतरी एसपी ने इस कार्रवाई के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में हाल के दिनों में कई आपराधिक घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देकर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





