छत्तीसगढ़

बुजुर्ग की हत्या से गांव में फैली सनसनी, जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम

Nil dhankar
13 Oct 2024 1:09 PM IST
बुजुर्ग की हत्या से गांव में फैली सनसनी, जांच करने पहुंची फोरेंसिक टीम
x
छग

बलौदाबाजार balodabazar news । सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम लांजा में बीती रात एक बुजुर्ग की घर में सोते वक्त हत्या कर दी गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. balodabazar

मिली जानकारी के अनुसार, जब शत्रुहन जोशी (उम्र 65 वर्ष) अपने घर में सो रहा था, तब अज्ञात हमलावर घर में घुसे और हमला कर लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूत्रों की माने तो आरोपी और मृतक के घरवालों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी सूचना सिमगा थाना में भी दी गई थी. लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और मामले को टाल दिया. इस बीच बुजर्ग की हत्या हो गई, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना प्रभारी सहित अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है.

Next Story