छत्तीसगढ़

महिला की पैर का पंजा मिलने से फैली सनसनी, पुलिसिया जांच जारी

Nil dhankar
28 March 2022 3:34 PM IST
महिला की पैर का पंजा मिलने से फैली सनसनी, पुलिसिया जांच जारी
x

कोटा। रतनपुर के लालपुर पोड़ी के पास रमचंदा के जंगल में एक तालाब के पास प्लास्टिक की थैली में सोमवार को मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण ने तालाब के पास देखा कि प्लास्टिक की थैली से पैर का पंजा बाहर दिख रहा है। जिसकी सूचना ग्रामीण ने रतनपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और गोताखोरों की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आशंका जताई जा रही है कि किसी की हत्या कर शव को छिपाने प्लास्टिक की थैली में बांधकर तालाब में फेंका गया होगा, जिसे जंगली जानवर बाहर निकाल लाये होंगे, यही वजह है कि शरीर के अन्य हिस्सों की तलाश शुरू कर दी गई है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि यह पैर किसी महिला की है, फ़िलहाल पुलिस जांच में जुट हुई है।


Next Story