छत्तीसगढ़
भिलाई में अधजली लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में होंगे कई बड़े खुलासे
jantaserishta.com
6 April 2025 12:23 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
भिलाई: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उम्दा और पथर्रा रोड के बीच आज सुबह एक व्यक्ति का अधजला शव मिला। सुबह हथखोज की ओर जाने वाले लोगो ने जब पुलिस को इसकी खबर दी। सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना की टीम यहां पहुंची। शव की स्थिति को देखकर पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।
सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि, प्रथम दृष्टया इस अज्ञात व्यक्ति की हत्या के बाद इसे जलाया गया है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक की टीम को जांच के दौरान बॉडी पर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुरानी भिलाई थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुट गई है । फिलहाल मृतक की अब तक पहचान नही हो सकी है। पुलिस ने जाँच के बाद शव को सुपेला मरचुरी भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





