छत्तीसगढ़
जवान की लाश मिलने से फैली सनसनी, राजिम मेले में लगी थी ड्यूटी, सदमे में परिजन
jantaserishta.com
5 March 2024 1:55 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
राजिम: नवापारा क्षेत्र के गोबरा बस्ती इलाके एक खेत में जगदलपुर नगर सेना में पदस्थ जवान की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को नवापारा शहर के वार्ड नं. 1 में गोबरा बस्ती और खोली पारा के बीच खेत में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के लिए रायपुर मेकाहारा भेज दिया गया।
नवापारा थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक की पहचान महेश सिंह ठाकुर (36) के रूप में हुई है। हालांकि शिनाख्त हेतु परिजनों को सूचना दे दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक जगदलपुर से राजिम मेले में ड्यूटी करने पहुंचा था। मृतक की लाश 4 मार्च को मिली है। लाश 2 दिन पुरानी हो सकती है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह और अन्य जानकारी सामने आएगी।
बताया जा रहा है कि मृतक को 29 फरवरी को मेला परिसर में देखा गया था, लेकिन अचानक हाजिरी में गायब दिखने लगा। चार मार्च को लाश खेत में मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





