छत्तीसगढ़
तालाब में हाथी का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर वन अमला
Nil dhankar
22 Oct 2022 12:48 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छग
सूरजपुर। सूरजपुर में हाथियों के आंतक के बीच एक हाथी का तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इससे पहले भी एक हाथी की मौत की खबर सामने आई थी। सामने आए दूसरे मामले की जांच वन अमला कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रतापपुर वन परिक्षेत्र का यह मामला। बताया जा रहा है कि टुकुड़ांड़ गांव के तालाब में जब हाथी का शव देखा तो दंग रह गए। इसके बाद यह खबर तेजी से फैल गई। सूचना पर वन अमला का टीम पहुंची है।
वहीं प्रारंभिक जांच के बाद वन अमला के कर्मचारियों का कहना है कि हाथियों के आपसी भिड़ंत हुई होगी। जिसमें एक हाथी की मौत हो गई। फिलहाल वन अमला मौके पर मौत की वजह तलाश रही है।
Next Story





