छत्तीसगढ़
कब्रिस्तान में नरकंकाल मिलने से फैली सनसनी, हत्या कर फेंकने की आशंका
Nil dhankar
28 March 2023 12:51 PM IST

x
बलौदाबाजार। जिले के रामसागर तालाब किनारे मुस्लिम जमात के कब्रिस्तान में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि, कंकाल को देखने से छह से सात माह पुराना लग रहा है. वही कंकाल टीशर्ट और धोती पहना हुआ है. हाइट लगभग साढ़े पांच फीट से ऊपर है. फिलहाल यह हत्या कर फेंका गया है या कुछ और बता पाना मुश्किल है.
कोतवाली थाना प्रभारी नरेश चौहान ने बताया कि, कंकाल मिला है मामले की जांच की जा रही है. पुराने लापता फाइल भी देखा जा रहा है तथा पतासाजी की जा रही है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर
Next Story





