छत्तीसगढ़

सातपारा में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
12 July 2025 7:29 PM IST
सातपारा में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सातपारा में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान मुकेश टंडन के रूप में हुई है, जो मूलतः अभनपुर का ही निवासी था। जानकारी के अनुसार, मुकेश टंडन बुधवार को अपने घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। शुक्रवार सुबह गांव के पास सड़क किनारे उसका शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग युवक की मौत को लेकर चिंतित हैं और इसकी सच्चाई सामने आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
Tagsअभनपुरसातपारायुवक का शवसड़क किनारे शवसंदिग्ध मौतमुकेश टंडनरायपुर पुलिसमर्ग कायमपोस्टमार्टम रिपोर्टपुलिस जांचAbhanpurSatparayouth dead bodysuspicious deathMukesh TandonRaipur policeroadside bodypolice investigationpostmortem reportunidentified cause of deathछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story